फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: पहली बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ, इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकली

महेंद्रगढ़। शहर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू हुई और अब शहर के मुख्य मार्गाों से होती हुई समारोह स्थल पर पहुंचेगी। जहां महाआरती के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा में रूस और जर्मनी से श्रद्धालु मुख्य रूप से भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं, भारत के हरियाण, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों से करीब 2500 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। यात्रा की शुरुआत विधायक कंवर सिंह यादव ने यात्रामार्ग पर झाड़ू लगाकर की। अब यात्रा 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक होते हुए समारोह स्थल पर शाम आठ बजे पहुंचेगी। महोत्सव के दाैरान खीचड़ी का प्रसाद बनाया गया है और 11 क्विंटल बाजरे से तैयार खीचड़ी का प्रसाद यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें