फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की हुई बैठक

हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से गंभीर है। सरकार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा मानकों को जिले में सख्ती से लागू किया जा रहा है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया ने बुधवार को लघु सचिवालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की पहली बैठक में कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिलावटखोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में विभाग द्वारा निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 71 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती का ही परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों में कई मामलों में अदालतों द्वारा सजा सुनाई गई है और लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा बैठक में मिड-डे मील की गुणवत्ता, आंगनबाड़ी केंद्रों के अनिवार्य पंजीकरण और कृषि क्षेत्र में कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें