फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दिखा सुबह कोहरा, शीतलहर चलने से गिरा तापमान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:07 AM IST

नारनौल में बुधवार सुबह कोहरे के साथ शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। आज नारनौल का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस के पास तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में साफतौर पर दिखाई देने लगा है। संपूर्ण इलाके में लगातार उत्तरी बर्फिली सर्द हवाओं से पारा लुढ़कने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें