फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गांव छाजियावास में हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

महेंद्रगढ़ जिले के गांव छाजियावास में बीती रात फायरिंग की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गांव छाजियावास की बनी में कुछ व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटना स्थल पर खून के निशान मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। घटना बीती रात करीब सवार एक बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी कि एक सफेद रंग की गाड़ी गांव खैरौली की तरफ से छाजियावास की ओर आई और गांव से करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर पहले रुक गई। इसी दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी और किसी व्यक्ति को गाड़ी में डालने जैसी गतिविधि दिखाई दी। करीब दो से तीन मिनट बाद वही गाड़ी वापस गांव खैरौली की तरफ चली गई। इसके बाद गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को झाड़ियों और सड़क पर खून के निशान मिले। वहीं किसी वस्तु को बैग में डालकर घसीटने जैसे निशान भी दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया। हालांकि घटनास्थल से कोई खाली खोल, कारतूस या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें