फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राहगीर ने पार्क में फेंकी बीड़ी, घास सुलगने से 80 पौधे चढ़े आग की भेंट

शहर के ब्रह्मचारी रोड स्थित देवीलाल पार्क में शनिवार सायं करीब 4 बजे अचानक लग गई। 20 मिनट में आग इतनी फैल गई कि पार्क के करीब 80 पौधे आग की भेंट चढ़ गए। अधिकारियों ने फिलहाल बीड़ी से आग लगने का संदेह जताया। बता दें कि शनिवार को पार्क में अचानक आग लग गई। इसके बाद धुआं उठता देखकर दुकानदार एकत्र हो गए और बाद में अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग बुझने के बजाय और अधिक बढ़ने लगी तो दुकानदारों ने दमकल विभाग को फोन किया। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना में पार्क में लगे करीब 80 पौधे जलकर राख हो गए और पार्क भी घास भी जल गई। दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि वह दुकान से लौट रहे थे और उसी दौरान उन्होंने पार्क में आग लगी देखी। उनका कहना है यहां पर अक्सर शरारती तत्व बीड़ी व सिगरेट पीते रहते हैं। उन्होंने शरारती तत्वों पर अग लगने का संदेह जताया है। बीड़ी या सिगरेट डालने से पार्क की सूखी घास में सुलगने लगी और हवा के झोंके से आग बढ़ गई। दुकानदारों ने भी शरारती तत्वों की इस प्रकार की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से मांग की है ताकि भविष्य में आग जैसी घटना से कोई बड़ी हानि न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें