फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: टेंट हाउस में लगी आग, पांच लाख रुपये का हुआ नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 06:32 PM IST

निजामपुर खंड के गांव मारोली में एक टेंट हाउस में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना के बाद नारनौल से एक गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए भेजी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मारोली की चौपाल के पास स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में दोपहर 12 बजे अचानक आग लग गई। टेंट हाउस के मालिक ईश्वर गुर्जर ने बताया कि बीते दिनों उनकी दादी जी का निधन हो गया था। वे सभी अपने घर जोकि गांव से 2 किलोमीटर बाहर ढाणी में गए थे। मुझे टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं आग लगने की घटना के बारे में नारनौल दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें