फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दी एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी

Naveen Updated Thu, 16 Apr 2026 01:55 PM IST

अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) और उससे होने वाले गंभीर रोगों, विशेषकर सर्वाइकल कैंसर, के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के एचपीवी वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास कुमार तथा डॉ. पुष्पा उपस्थित रहे। डॉ. विकास कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन करवाने से इस वायरस से होने वाले खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को 9 से 14 वर्ष की आयु में टीकाकरण करवाने के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पुष्पा ने अपने संबोधन में कहा कि जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने सभी छात्राओं को बिना किसी डर या संकोच के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने वक्ताओं से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में समाधान किया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हुई और उन्हें एचपीवी वैक्सीनेशन के महत्व की गहन समझ प्राप्त हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें