फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी सीजन 2026 में किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : बाबूलाल यादव

मार्केट कमेटी नारनौल के नवनियुक्त चेयरमैन बाबूलाल यादव पटीकरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद रविवार को पहली बार पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि रबी सीजन 2026 में अनाज मंडी नारनौल में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। फसल की समय पर खरीद, भुगतान में देरी न होना, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था के साथ स्वच्छता और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। चेयरमैन ने बताया कि मार्केट कमेटी पूरी तरह किसान हित में प्रतिबद्ध है और मंडी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जबकि पहले केवल तीन-चार फसलों की ही खरीद होती थी। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा और फसल विविधिकरण को बढ़ावा मिला है। पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए बाबूलाल यादव ने कहा कि पहले फसल खराब होने पर किसानों को 2-2 रुपये के चेक देकर उनका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने फसल नुकसान होने पर स्पेशल गिरदावरी कराके बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिया है, जिसके लिए सरकार ने अरबों रुपए व्यय किए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का आभार करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के उपप्रधान सुरेश चौधरी और मनोज यादव सेकवाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें