फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में डीएपी के लिए किसानों ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

खाद केंद्र के बाहर रात के 12 बजे ही किसान आने शुरू हो जाते हैं ताकि सुबह खाद जल्द मिल सकें। लेकिन सुबह जब 9 बजे खाद केंद्र खुला तो लाइन में लगने को लेकर किसानों के बीच जमकर हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझा कर लाइन में लगाया और खाद वितरण शुरू करवाया। खाद केंद्र पर पहुंचे किसानों ने बताया कि गत दो दिनों से खाद का वितरण नहीं किया गया है। वहीं, इस समय सरसों की बिजाई से पहले खाद की आवश्यकता बनी हुई है। किसानों ने बताया कि प्रशासन व सरकार द्वारा खाद वितरण के लिए नए-नए नियम तो बनाए जाते हैं। लेकिन खाद वितरण सुगमता से नहीं किया जाता जिस कारण किसान को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें