फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, छात्राओं ने रखे विचार

महेंद्रगढ़। एचपीवी वैक्सीन एकदम सुरक्षित है और यह छात्राओं को कैंसर बचाएगी। छात्राएं और अभिभावक वैक्सीन के साइड इफैक्ट के भ्रम को तोड़ दें और वैक्सीन को अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनाएं। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. विकास यादव ने कही। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन 14 और 15 साल की छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाने के लिए लगाई जा रही है। शुरुआत में इस बीमारी का पता नहीं चलता और यह वायरस धीरे से फैलकर छात्राओं के गृहस्थ जीवन में बाधा बनता है। इसके कारण महिलाओं को कैंसर का शिकार होना पड़ रहा है और बाद में उपचार कराने में भी बहुत खर्च आता है। इससे बचने के लिए सरकार की ओर से छात्राओं को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसके लिए छात्राएं अपने परिजनों को बताएं और किसी भी दिन अस्पताल में आकर वैक्सीन ले सकती हैं। वहीं, छात्राओं ने बातचीत के दौरान परिजनों के मना करने की बात भी रखी। उन्होंने कहा कि परिजन सोशल मीडिया पर वैक्सीन के साइड इफैक्ट के दावे देखकर घबराए हुए हैं। उनके परिजनों का मानना है कि इस वैक्सीन से लडृकियों में साइड इफैक्ट हो रहे हैं। ------------ - छात्राओं के सवाल- चिकित्सक के जवाब साइना- मैंने लगवाया तो एक बार बुखार हुआ? डाॅ. विकास- जिसकी इम्यूनिटी पावर कम होती है उनको पहले दिन बुखार हो सकता है। यह सामान्य लक्षण है और इसके अलावा कोई बड़ा साइड इफैक्ट नहीं है। ----- रविता: सोशल मीडिया पर साइड इफैक्ट वायरल हो रहे हैं? डॉ. विकास: सोशल मीडिया पर लोग केवल अपने अकाउंट की रीच बढ़ाने और लोगों के डर फैलने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सरकार पूरी जांच कराने के बाद वैक्सीन लगाने की अनुमति प्रदान करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें