फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला

रघुनाथपुरा में बुधवार रात जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। आरोपियों ने बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की और मरा हुआ समझ कर सड़क पर फेंक कर चले गए। नागरिक अस्पताल में उसे गंभीर हालात में परिजन लेकर पहुंचे जहां पर उसकी गंभीर हालात बनी हुई। पीड़ित की पहचान गांव रघुनाथपुरा निवासी सतीश के रूप में हुई है। सतीश बुधवार रात को खाना खाने के बाद घर से पास स्थित अपने प्लॉट की ओर जा रहा था। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घायल पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिससे उसकी गंभीर हालात बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें