फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बेकाबू कार ने दूल्हे की निकासी निकाल रहे आठ लोगों को मारी टक्कर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 02:35 PM IST

नारनौल के मोहल्ला माली टिब्बा में दूल्हे की निकासी के दौरान एक कार बेकाबू हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान कार की टक्कर से घोड़ा बग्गी भी टूट गई। मंंगलवार को दूल्हे की बारात राजस्थान जानी थी जिसकी वजह से सोमवार देर रात करीब साढे दस बजे निकासी निकाली जा रही थी। इस हादसे में दूल्हे के परिवार के सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में मोहल्ला माली टिब्बा निवासी निरंजन लाल ने बताया कि 24 नवंबर को उसके बेटे की शादी की निकासी निकाली जा रही थी। जिसकी वजह से वह अपने कुल देवता को पूजने जा रहे थे। इस दौरान अचानक करीब रात के साढ़े दस बजे वह किरारोड हिंद होटल के पास पहुंचे तो सीआईए रोड की तरफ से तेज गति से गाड़ी आई और टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। कार की टक्कर से महक पुत्री अजीत चौहान, मोहित पुत्र अजीत चौहान, लीक्ष्मा चौहान पुत्री शिवचरण चौहान, गुनगुन पुत्री शिवचरण चौहान, पुनीत चौहान पुत्र शिवचरण चौहान , निशांत पुत्र निरंजन चौहान निवासी मोहल्ला माली टिब्बा, सिंघाना निवासी हजारीलाल पुत्र भजनाराम, सेका निवासी सुनील पुत्र सुधीर को ज्यादा चोट लगी। हालांकि इस हादसे में दूल्हा बाल-बाल बच गया लेकिन उसकी घोड़ी बग्गी टूट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें