उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के फुलेरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 30 दिसंबर, 4 जनवरी, 13 जनवरी, 18 जनवरी, 19 जनवरी, 20 जनवरी, 25 जनवरी एवं 26 जनवरी (08 ट्रिप) को फुलेरा के स्थान पर पीपली का बास से संचालित होगी। यह रेलसेवा फुलेरा-पीपली का बास स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा पीपली का बास-फुलेरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा जो 28 दिसंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पीपली का बास स्टेशन पर 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।