फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में आरयूबी निर्माण कार्य के चलते जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 28 को 2.45 मिनट देरी से करेगी प्रस्थान

बीकानेर मंडल के चूरू-आसलू रेलखंड पर आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो 28 अगस्त को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा 28 को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 28 अगस्त को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 29 अगस्त को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा 28 अगस्त को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 28 अगस्त को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें