5 जून से 14 जून तक सभी बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे फील्ड में जाकर बिना किसी गलती के डेटा संकलित कर सकें। इस अभियान का पहला चरण 15 जून से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। इस पूरी अवधि के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और संबंधित मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।