फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल की सब्जी मंडी में अचानक पहुंचे डीएमसी, व्यापारियों में मचा हड़कंप

शहर के आजाद चौक स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को अतिक्रमण और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएमसी रणबीर सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीएमसी की गाड़ी मंडी में पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने सब्जी व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। मंडी में सड़क तक सामान लगाकर बैठे व्यापारियों को निश्चित दूरी के अंदर ही दुकान लगाने को कहा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ व्यापारियों और डीएमसी के बीच बहस भी हुई। व्यापारियों ने कहा कि पूरे बाजार में अतिक्रमण है और महावीर चौक से आजाद चौक तक हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें