फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नारनौल के आईटीआई मैदान में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा, "यह दिन हमारे देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम एक सशक्त लोकतंत्र का हिस्सा हैं।" उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड्स और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें