फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर नारनौल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले में सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास के एक वर्ष की जिला स्तरीय समारोह बाल भवन में आयोजित हुआ। समारोह में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से तैयार की गई बुकलेट का विमोचन किया गया। इस बुकलेट में राज्य सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण शामिल है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव, धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, डीएमसी ब्रह्मप्रकाश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है और पारदर्शिता के साथ जनहित के निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। समारोह में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें