फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दिव्यांग बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं अनुसंधान केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने हुडा सेक्टर नारनौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साह और गर्व से आगे बढ़ते हुए बच्चों ने समाज को एकता, देशभक्ति और समावेशिता का सशक्त संदेश दिया। यह आयोजन भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा रहा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्र की स्वतंत्रता के प्रति गौरव तथा जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है। यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे नगर में देशप्रेम और उल्लास का माहौल बन गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव, मधुर वाटिका प्रभारी स्योकरण, सभी शिक्षक, स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और दिव्यांग बच्चों के उत्साह एवं आत्मविश्वास की सराहना की। संस्था चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस का गौरव बढ़ाती है, बल्कि दिव्यांग बच्चों की क्षमताओं और उनके देशप्रेम को भी उजागर करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें