फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी का नारनौल दौरा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुई बैठक

पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को नारनौल का दौरा किया। उनका पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने स्वागत किया। इस अवसर पर सलामी गार्द ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात, डीआईजी सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बैशाख बागी आईपीएस, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी दिनेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मीटिंग की कार्यवाही परिचय सत्र के साथ शुरू हुई, जिसके बाद डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में अपराध की प्रकृति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान इस वर्ष अब तक दर्ज हुए जघन्य अपराधों के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को ओर अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी पहुंच की भी समीक्षा की गई। नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए डीआईजी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ओर अधिक कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस को ओर अधिक आक्रामक रुख अपनाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें