फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दो दिन राहत के बाद शुक्रवार सुबह दिन की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और अधिक बढ़ा दिया। मौसम विशेषज्ञों द्वारा शनिवार से मौसम परिवर्तनशील बनने की संभावना जताई जा रही है। दो सप्ताह पूर्व हुई बारिश से सरसों व गेहूं की फसलों में तेजी से फुटाव और बढ़वार शुरू हो चुकी है। जिले में खड़ी 2.36 लाख एकड़ सरसों की फसल में फलियां बननी शुरू हो गई और 75 हजार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में भी तेजी से बढ़वार हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें