नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में रात को युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 20-21 दिसंबर रात के करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। जिसकी अब सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है। नायन गांव की ढाणी चीमा वाली निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घटना की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात को बोलेरो कैंपर में सवार बदमाश उनके घर पहुंचे और उसके भाई शीशराम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसका भाई निर्माणाधीन मकान में बनी टीन शेड के नीचे सो रहा था इस दौरान आरोपियों ने हमला किया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गई है।