फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 52 शिकायतें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को आयोजित इस समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 52 शिकायतों को पंजीकृत किया गया, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर कुछ समस्याओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समय सीमा निर्धारित कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर केवल फाइलों के निपटारे का माध्यम नहीं है, बल्कि यह प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत कड़ी का काम कर रहा है। इन शिविरों के माध्यम से अधिकारियों को धरातल पर मौजूद वास्तविक चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने का सीधा अवसर मिलता है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यदि कोई अधिकारी जनता को बेवजह परेशान करता है, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। शिविर में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें