फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दोपहर बाद छाए बादल, आज रात से बारिश की संभावना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 02:07 PM IST

नारनौल में दोपहर बाद बादलवाही शुरू हो गई। बादलाें के बीच सूर्य की चमक भी फिकी पड़ गई है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। 2 जनवरी के बाद ठंड में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 31 दिसंबर रात से ही मौसम में बदलाव और 1 जनवरी को अलसुबह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की प्रबल संभावना है। हालांकि संपूर्ण हरियाणा के पंजाब से सटे उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश जबकि मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम व दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें