शहर में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सभी शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में भीड़ लगी रही। शहर के प्राचीन मोड़ा वाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब में तो भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइन में लगे रहना पड़ा। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने व्रत रखकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।