नारनौल के गांव बापड़ोली की खिलाड़ी ने अमेरिका में आयोजित अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जब रविवार सुबह अमेरिका से नारनौल पहुंची तो पार्थिव ग्रेवाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बता दे कि बापडोली निवासी ओमवीर की बेटी पार्थिव ग्रेवाल ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता अमेरिका में आयोजित हुई थी। पार्थिव ग्रेवाल ने 65 किलोभार में मेडल जीता है।