फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: गांव पाली में अमर उजाला ने आयोजित किया चौपाल कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं

शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 03:29 PM IST

गांव पाली में बुधवार को अमर उजाला की ओर से मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखी। साथ ही अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की गई और उन्होंने भी समाधान का आश्वासन दिया है। बता दें कि कार्यक्रम में लोगों ने विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसमें ढाणियों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने, घरेलू बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने, सीवर व्यवस्था विकसित करने और गांव से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। इसके अलावा पार्क निर्माण, राजीव गांधी खेल परिसर में सुविधाओं का विस्तार, प्रशिक्षक की नियुक्ति, ग्राम सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए बजट जारी करने की मांग भी रखी। इस संबंध बिजली विभाग एसडीओ, डीएसओ, लोकनिर्माण विभाग एक्सईएन से बात की गई और समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने भी इन समस्याओं पर संज्ञान लेने और गांव का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें