फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अधिवक्ता गिरी बाला ने महिला महाविद्यालय में बच्चों को किया जागरूक

राजकीय महिला महाविद्यालय में नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग नालसा (डॉन) योजना-2025 और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में नशा मुक्त अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र सूरा के निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। ऐसे में नशा मुक्ति की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो जाती है। नशा करने से शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। नशे से पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से गुस्से व चिड़चिड़ेपन का शिकार हो जाता है। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ सहित महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें