महेंद्रगढ़ में भीषण हादसे में चार लोगों की माैत हो गई है। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में ट्रक व वरना कार की भिड़ंत हो गई। वरना गाड़ी ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी और ट्रक के अंदर जा घुसी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से गाड़ी को निकाला। और कार में सवार चारों लोगों को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।