मंडी अटेली कस्बे के धनोंदा सड़क मार्ग पर शराब का ठेका खोलने को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को धरनास्थल से लेकर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के पीए को शराब ठेका हटाने के लिए ज्ञापन दिया। महिलाएं व पुरुषों ने एकत्रित होकर समाज एकता जिंदाबाद, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, शराब का ठेका बंद करो के नारे लगाते हुए विरोध जताया। बता दें कि शराब ठेका बंद करने के लिए स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।