फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जानलेवा हमला करने वाले 9 आरोपी सीआईए नारनौल के हत्थे चढ़े

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 04:21 PM IST

नसीबपुर के पास जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए नारनौल ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर महेंद्रगढ़ जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उप-पुलिस अधीक्षक भारत भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 दिसंबर की शाम नसीबपुर में विक्रांत पर जानलेवा हमला किया गया था। बदमाशों ने मिलकर युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया था। उसे मरा हुआ समझकर और दहशत फैलाने के उद्देश्य से मौके पर एक मैगजीन छोड़कर बोलेरो कैंपर और मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सीआईए नारनौल को जांच सौंपी, जिन्होंने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र का प्रयोग करते हुए कुछ ही समय में वारदात में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए इन 9 आरोपियों में से अधिकांश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। गिरफ्तार आरोपियों में महेश निवासी बाछोद शामिल है, जिस पर पहले से ही हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अजय निवासी सिहोर पर हत्या, अपहरण और दंगे भड़काने के कई मामले हैं। पुलिस ने इनके साथ निखिल निवासी मौहल्ला रावका नारनौल, प्रवीन निवासी खुडाना, कुलदीप निवासी सिहोर और रक्षक निवासी सिहोर को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर लूट, मारपीट और अन्य मामले दर्ज हैं। सीआईए नारनौल ने संदीप निवासी बव्वा रेवाड़ी, सचिन निवासी सिहोर और नरेश निवासी खुडाना को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी महेश और प्रवीण वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में शामिल थे। मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए डंडे, लोहे की पाइप(नलकी) और बुलेरो गाड़ी बरामद की है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि वारदात में गोली नहीं चली। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें