फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 7.49 लाख मतदाता, पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें राजनीतिक दल

मयूर शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 05:14 PM IST

उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से इस कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। जिले में कुल 7,49,607 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने 14 जुलाई तक गणना फॉर्म जमा करवाने को कहा। जिले में कुल 749607 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 392861 पुरुष और 356745 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में वर्तमान में 772 पोलिंग स्टेशन हैं। पुनरीक्षण कार्य की प्रगति अटेली विधानसभा क्षेत्र में 206876 मतदाता हैं। महेंद्रगढ़ में 213998, नारनौल में 159978 और नांगल चौधरी में 168755 मतदाता हैं। जिले के सभी 772 बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरण कर चुके हैं। अब तक 746763 इन्यूमेशन फॉर्म बांटे गए हैं, जो कुल लक्ष्य का 99.62 फीसदी है। इनमें से 549008 फॉर्म डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा 548054 फॉर्म सत्यापित भी हो चुके हैं। दावे और आपत्तियां उपायुक्त ने नागरिकों से मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। राजनीतिक दलों से कहा गया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक रहेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें