फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: रोजगार मेले में 55 ने करवाया पंजीकरण, 23 को मिली नौकरी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 55 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और इनमें से 23 नौकरी पाने में सफल रहे। ये सभी छात्र जिले की विभिन्न आईटीआई से पासआउट हो चुके थे। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। आज के मेले में देश की जानी मानी यूनो मिंडा कंपनी ने भाग लिया और छात्रों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कंपनी ने 23 छात्रों का ऑन रोल पद पर चयन किया है। लगभग 55 छात्रों ने मेले में पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 23 छात्रों का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। इस मेले में क्षेत्र के सभी आईटीआई के पास आउट छात्रों ने भाग लिया था। इस मेले में कंपनी के एचआर मैनेजर रूपेश सिन्हा व कमल कुमार की ओर से पहले लिखित परीक्षा व उसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें