फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: होली के अवसर पर चलाई गईं 35 स्पेशल ट्रेन

होली के अवसर पर 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप की अवधि बढ़ाई गई है। ये ट्रेनें गोरखपुर, अमृतसर, हावड़ा, तिरूपति, रोहतक-मैदार सहित कई प्रमुख गंतव्यों के लिए चलाई जा रही हैं। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे ने सुरक्षा, स्वच्छता और अनाधिकृत यात्रा रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया है। यात्रियों से अपील है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या अधिकृत ऐप के माध्यम से दें। मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर अधिकारी नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें