फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनाैल में मौसम ने ली करवट, सुबह हुई बूंदाबांदी

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 09:03 AM IST

नारनौल में मौसम बदलने से सुबह करीब 6:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं कुछ एक जगह पर ओलावृष्टि होने की बात कही है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रविवार को अल सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले पश्चिमी जिलों पर धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली के शेष हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने व ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। सम्पूर्ण इलाके में नमीं में बढ़ोतरी से संघन कोहरा भी देखने को मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें