फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, बोले- आज युद्व का नहीं योग का समय है

आज का समय युद्व का नहीं योग का है। योग तत्व हमें वैर नहीं बल्कि खुद व दूसरे से प्रेम भाव व आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। योग मानव धर्म से राष्ट्र धर्म व युग धर्म से जोड़ता है। यह कहना है योग गुरु स्वामी रामदेव का। आज रविवार सुबह वे कुुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे योग साधकों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चर्चा करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित होगा, जिसके चलते स्वामी रामदेव सबसे पहले यहीं पर पहुंचे और पूरा अवलोकन किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कुुरुक्षेत्र योग व अध्यात्म की धरा है और ब्रह्मसरोवर सनातन का महातीर्थ है। यहां से पूरी दुनिया में योग का बड़ा संदेश जाने वाला है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के ही एक लाख तो पूरे हरियाणा से 10 लाख लोग जुटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को योगी करार देते हुए कहा कि वे नायाब भी है और योग को बढ़ावा देने में लगे हैं। आज हर कोई तनाव में हैं और ऐसे में योग ही ऐसी क्रिया है, जो तनाव को दूर कर सकता है। यह हमारी सभी रोगों से रक्षा करता है। ऐसे में पूरा सांसर योग में भारत का अनुसरण करेगा। न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका तक योग को अहम मान चुकी है, जिसके चलते ही हर कोई योग में रम जाना चाहता है ताकि बेहतर जीवन जीया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें