फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी कुरुक्षेत्र पहुंचीं महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया

एनआईटी में लगातार चार आत्महत्याओं के बाद मामला गर्माता जा रहा है। आज एनआईटी परिसर में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया पहुंचीं। उन्होंने यहां उच्च स्तरीय बैठक की। बता दें कि एनआईटी में 30 मार्च, 9 अप्रैल, 16 अप्रैल और इससे पहले 16 फरवरी को चार छात्रों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद एनआईटी को मानवाधिकार आयोग की ओर से भी नोटिस जारी हुआ था और अब महिला आयोग की इस मामले में एंट्री हुई है। महिला आयोग की टीम परिसर में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और डीन से मुलाकात कर रही है। फिलहाल बोर्ड रूम में बैठक चल रही है, जो करीब दो घंटे तक चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें