फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्र संगठन ABVP ने किया प्रदर्शन

Naveen Updated Thu, 09 Apr 2026 02:28 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में छात्र संगठन ABVP ने वीसी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी के पदाधिकारियों का आरोप है कि INSO के एक कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कुर्सियाँ तोड़ी गईं और अनुशासनहीनता फैलाई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएँ हुईं तथा बाहरी लोगों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। साथ ही, संगठन ने मांग की कि तोड़ी गई संपत्ति की वसूली दोषियों से की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें