फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी की पवित्रता ना हो भंग, पुलिस ने सील की 10 मीट की दुकानें

धर्मनगरी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नगर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने बुधवार को पुलिस व अन्य सरकारी अमले के साथ अमीन रोड परमीट की 10 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी जताया लेकिन प्रशासन ने चेताया कि दूसरे क्षेत्रों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर शहर की पवित्रता भंग नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन को स्थानीय लोगों की ओर से काफी समय से इन दुकानों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिन्हें अनदेखा करने पर यह कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव न हो। दुकानदार सिकंदर, रोहित, मोहित व अब्दुल ने इस कार्रवाई का विरोध जताया और इसे मुंह से निवाला छीनने की कार्रवाई करार दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें