फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रोष मार्च

Naveen Updated Thu, 23 Jul 2026 12:34 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को केयू परिसर में छात्रों ने रोष मार्च निकाला। हाथों में बैनर लेकर निकले छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। रोष मार्च जवाहरलाल नेहरू लाइब्रेरी के सामने से शुरू होकर विश्वविद्यालय के सेकेंड गेट और थर्ड गेट तक निकाला गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है और इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही। एहतियात के तौर पर केयू का सेकेंड गेट बंद रखा गया, जबकि थर्ड गेट से जांच के बाद ही लोगों को परिसर में प्रवेश दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें