फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीएम सिटी में महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें हरियाणा की उन बेटियों और महिलाओं पर गर्व है, जिन्होंने अपनी मेहनत, साहस और प्रतिभा से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा की धरती, जिसे कभी केवल किसानों और जवानों की भूमि कहा जाता था, आज बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में पहचानी जा रही है। हरियाणा की बेटियां आज अपना खेल, विज्ञान, शिक्षा, सेना, प्रशासन और अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। सुमन सैनी रविवार को लाडवा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली युवतियों, महिलाओं और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें