फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर परिषद थानेसर चेयरपर्सन प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने नामांकन भरा

कांग्रेस की ओर से नगर परिषद थानेसर चेयरपर्सन प्रत्याशी सुनीता नेहरा ने नामांकन भरा, जिस दौरान पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह भी मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चेयरपर्सन का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा जबकि पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य बेहतर प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर नगर परिषद पिछले नौ साल से भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है और इसी मुद्दे पर प्रमुखता से चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही शहर की सड़कों की खस्ताहालत, बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें