फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल बोले, ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट अगले कुछ महीनों में होगा पूरा

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Jan 2025 02:12 PM IST

कुरुक्षेत्र में गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर बन रहे ज्योतिसर अनुभव केंद्र प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी सांसद नवीन जिंदल ने प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल कुरुक्षेत्र की गरिमा और सुंदरता को बढ़ाएगा बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा करेगा। महाभारत थीम पर आधारित भव्य केंद्र कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने सांसद जिंदल को प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्ट में महाभारत थीम पर आधारित पांच हॉल बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो हॉल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। सांसद जिंदल ने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। पर्यटन और आध्यात्म का अनोखा संगम सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर 225 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। केंद्र का उद्देश्य पर्यटकों को महाभारत और गीता के संदेशों से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगा। यहां आने वाले पर्यटक महाभारत की गाथा को बारीकी से समझ सकेंगे और गीता के उपदेशों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे। पूरे देश में इस तरह का कोई और केंद्र नहीं है। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा ज्योतिसर अनुभव केंद्र के पूरा होने से कुरुक्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। सांसद ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल कुरुक्षेत्र, बल्कि हरियाणा और भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को विश्व मंच पर मजबूत करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें