फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: शहीदी समागम में गुरु ग्रंथ साहिब का हुआ प्रकाश, गूंजी गुरबाणी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 03:09 PM IST

ज्योतिसर में गुरु तेग बहादुर के 350 में शहीदी दिवस पर विशाल समागम आज होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य तौर पर शरीक होंगे। करीब 170 एकड़ में तैयार किया गया समागम स्थल, जहां सुबह से ही दूरदराज से संगत पहुंचने लगी है। गुरुद्वारा छठी पाठशाही से पांच प्यारों की अगवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाया गया जिसके साथ ही गुरुवाणी गुंजने लगी तो वाहेगुरु के जयकारे भी गूंजे। प्रदेश के चारों कोनों से कुरुक्षेत्र में पहुंचे नगर कीर्तन भी समागम स्थल पर पहुंच गई है जहां जोरदार स्वागत कियागया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्याम करीब 4:00 बजे समागम स्थल पर पहुंचेंगे जहां वह गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकेंगे तो वही संबोधन भी करेंगे। प्रधानमंत्री समागम स्थल पर ही लगाई गई गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत महाभारत अनुभव के अंदर का अवलोकन करेंगे तो वही पांचजन्य स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। संध्याकालीन महा आरती में पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें