फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही लाइनें, उपभोक्ताओं में खलबली

Naveen Updated Fri, 13 Mar 2026 12:35 PM IST

व्यवसायिक गैस सप्लाई बंद होने के बाद दो दिन से धर्मनगरी में घरेलू गैस के लिए भी उपभोक्ताओं में खलबली मच रही है। सुबह से ही उपभोक्ता एजेंसियों पर लाइनों में खड़े होने को मजबूर हो रहे हैं। न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही एजेंसी पर सुचारू रूप से बुकिंग व पर्ची कट रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं के समक्ष एक -एक सिलिंडर लेना भी दुभर सा होने लगा है। हालांकि वीरवार को जिस एजेंसी ने शटर बंद कर दिए थे वे आज सुबह ही खुल गए लेकिन घंटों भर तक लाइन में लगने के बाद उपभोक्ताओं को गैस की बजाए मायूसी ही मिल रही है। कोई पांच दिन से भटक रहा तो कोई एजेंसी से लेकर गोदाम के बीच दौड़ लगा रहा है। इसी बीच गैस की कालाबाजारी की भी चर्चाएं आम होने लगी है जबकि प्रशासन का दावा है कि अभी कालाबाजारी की एक भी शिकायत नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन उपभोक्ता गैस के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। गैस एजेंसी संचालक भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। सिर्फ यही कहा जा रहा है कि बुकिंग में परेशानी पीछे से ही है, इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस परेशानी से कब छुटकारा मिल पाएगा, यह भी बताने वाला कोई नहीं है। आठ दिन से भटक रहे, सिस्टम बंद होने का मिल रहा जवाब : संजय ज्योतिनगर के संजय बताते हैं कि वे पिछले आठ दिन से गैस के लिए परेशान है। न ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही एजेंसी पर कोई जवाब मिल पा रहा है। सिर्फ यह बताया जा रहा है कि सिस्टम बंद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें