फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम, दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

Naveen Updated Fri, 17 Jul 2026 10:01 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को धर्मनगरी को 447 करोड़ से तैयार रेलवे स्टेशन व ऐलिवेटेड ट्रैक की सौगात देंगे। इसके साथ ही करीब 169 करोड़ से गांव उमरी में नेशनल हाईवे के समीप पांच एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले अत्याधुनिक सिख म्यूजिमय का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम से रेलवे एलिवेटेड ट्रैक वह रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे तो वहीं चार मंजिला बनने वाले सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम में 500 ई रिक्शा व एक हजार साइकिलों के जरिए लोग पहुंचेंगे। लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आसपास के पूरे क्षेत्र को सजाया गया है। सात साल में बनकर तैयार हुए ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन को भी रात भर सजाया जाता रहा। रंगीन रोशनी में पूरे स्टेशन को नहलाया गया तो वहीं रंग बिरंगे गुब्बारे, फूल मालाएं भी सजाई गई है। फिलहाल भी यहां तैयारियों को मुक्कमल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के लोकार्पण किए जाने के साथ ही इस ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी तो यहां स्टेशन भी औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। शहर को पांच फाटकों से राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें