आत्मनिर्भर बनने के लिए जिला की महिलाओं ने कदम बढ़ाए तो सपनों को भी पंख लगे। ये महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनी बल्कि इनका स्वाभिमान भी बढ़ा और अब इसी के साथ ही वे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर सकेंगी। अभी तक अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर काम करती रही इन महिलाओं को गीता स्थली ज्योतिसर में खास कार्यालय मिलने जा रहा है। 34 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाले इस कार्यालय के निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन होगा, जिसको लेकर ये महिलाएं उत्साह से लबरेज हैं। महिलाओं के सपनों को पंख लगाने का कार्य गांव ज्योतिसर की पंचायत की ओर से किया जा रहा है, जो दूसरी ग्राम पंचायतों व महिलाओं के लिए भी नजीर बनी है।