मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के 11 जिलाध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ गहन मंथन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी चुनावों को लेकर भी मंत्र दिया तो वहीं कहा कि हमें पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचानी चाहिए। दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीन घंटे तक चर्चा की तो आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।