फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में एचएसजीएमसी चुनाव में जगदीश सिंह झींडा की जीत, अब इस्तीफा देने का किया एलान

नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 03:00 PM IST

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी बनने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। झींडा ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वे कुछ ही देर में जिला उपयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। झींडा ने अपने फैसले के पीछे कारण बताते हुए कहा कि उनके ग्रुप से 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन सिर्फ 9 ही जीत दर्ज कर पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि संगत ने उनके संघर्ष को उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते वे अब खुद को इस पद के काबिल नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ग्रुप के जीते हुए 9 सदस्य अब अपना फैसला स्वयं लेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें