कुरुक्षेत्र में गुरुवार को गीता रन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के हजारों लोग दौड़े। गीता रन को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने धर्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा भाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गीता रन के साथ ही आज ब्रह्म सरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। महोत्सव का यह पहला आयोजन है जबकि दोपहर बाद 3:00 बजे राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ब्रह्म सरोवर के तट पर लगे सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही गीता महोत्सव का भी आगाज होगा। गीता रन में भागीदारी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह बना रहा। शहर भर में गरीब 8 किलोमीटर की इस गीता रन को लेकर महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए थे।